नेता विपक्ष का फैसला जल्द : मान

Sangrur : पंजाब विधानसभा में नेता विपक्ष एच.एस.फूल्का के इस्तीफे को करीब हफ्ता बीत चुका है। लेकिन आम आदमी पार्टी अब तक नये नेता का…

Sangrur : पंजाब विधानसभा में नेता विपक्ष एच.एस.फूल्का के इस्तीफे को करीब हफ्ता बीत चुका है। लेकिन आम आदमी पार्टी अब तक नये नेता का चुनाव नहीं कर पाई है। हालांकि खुद कई दिनों तक गायब रहने के बाद सामने आए पंजाब प्रधान भगवंत मान ने जल्द ही नाम तय कर लेने का भरोसा दिलाया है। संगरूर में उन्होंने लिविंग इंडिया न्यूज से खास बातचीत में कहा कि आम आदमी पार्टी जल्द ही अपने विधायको से बात करके नेता विपक्ष के लिए नाम तय कर लेगी।

दरअसल, पंजाब आम आदमी पार्टी के विधायकों के बीच नेता विपक्ष के पद को लेकर काफी गहमागहमी है। और नेता विपक्ष का पद पाने की चाहत रखने वालों की लंबी कतार है। जिसकी वजह से आम राय कायम नहीं हो पा रही है। सभी बड़े नेता आम सम्मति से नेता विपक्ष चुनने की बात कह रहे हैं, लेकिन उनकी चाहत है कि पद उन्हें ही मिले। यही वजह है कि मामला अटका हुआ है।

हालांकि पंजाब आप प्रधान भगवंत मान इन बातों को खारिज करते हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि पंजाब में पार्टी का ढांचा भी जल्द ही दुरुस्त कर लिया जाएगा। पहले फेज का काम दो चार दिनों में पूरा कर लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *