अस्पताल में आग से अटकी मरीजों की सांसें

Gurugram : गुरुग्राम के रेलवे रोड़ स्थित शीतला अस्पताल में शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे अचानक से आग लग गई। आग की चपेट में…

Gurugram : गुरुग्राम के रेलवे रोड़ स्थित शीतला अस्पताल में शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे अचानक से आग लग गई। आग की चपेट में अस्पताल का पहला और दूसरा फ्लोर आ गया। आग की चपेट में आईसीयू और नर्सरी वार्ड भी आ गया, जिसमें मरीज एडमिट थे। पहले कोई समझ पाता देखते ही देखते आग ने पहले फ्लोर पर बने सामान्य वार्ड औऱ आईसीयू में फैल गया। जिसके बाद आनन-फानन में दमकल कर्मियों को बुलाया गया। कुछ ही देर में आधा दर्जन गाड़ियां आई काफी मशक्क के बाद आग पर काबू पाया। सबसे बड़ी चुनौती अस्पताल में भर्ती मरीजों और नवजात को बचाना का था।

शीतला अस्पताल में लगी इस आग के कारणों का पता तो नहीं चला है, लेकिन दमकल कर्मियों की तेजी और अस्पताल कर्मचारियों की सूझबूझ के कारण सभी मरीजों और नवजात को बाहर निकालकर दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया। अस्पताल में जब आग लगी उस वक्त करीब 15 बच्चे एडमिट थे। इसके अलावा करीब एक दर्जन से ज्यादा मरीज आईसीयू और सामान्य वार्ड में भर्ती थे। लेकिन आग लगते ही पहले सभी मरीजों को वहां से दूसरे अस्पताल में भेजने का इंतजाम किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *