पंजाब पुलिस की गुंडागर्दी, सरेआम युवक को जड़ा थप्पड़

लुधियाना : पुलिस की बेरहमी थमने का नाम ही नहीं ले रही है। एक दिन पहले ही पुलिस का एक वीडियो आया था, जिसमें एक…

लुधियाना : पुलिस की बेरहमी थमने का नाम ही नहीं ले रही है। एक दिन पहले ही पुलिस का एक वीडियो आया था, जिसमें एक शख्स की रिश्वत नहीं देने पर पिटाई की गई। वहीं बुधवार को एक वीडियो सामने आया। जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक युवक को ट्रैफिक पुलिस के कर्मी ने इसलिए थप्पड़ जड़ दिया कि उसने गाड़ी के कागज नहीं दिखाए। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है और पुलिस की इस कारस्तानी का लोग जमकर विरोध कर रहे हैं। साफ है पुलिस का ज्यादा ध्यान बेगुनाहों की पिटाई पर है जबकि खुलेआम आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

दरअसल एक व्यापारी का बेटा अपनी कार से जा रहा था। इसी दौरान फव्वारा चौक पर तैनात ट्रैफिक कर्मी ने कार को रोक दिया। इसके बाद ट्रैफिक कर्मी ने कार चालक से दस्तावेज मांगे, चालक ने बताया कि दस्तावेज चोरी हो गए हैं और वो एफआईआर करवाकर आ रहा है। जब वह मोबाइल में दस्तावेज की तस्वीर दिखाने की कोशिश करने लगा तो इससे गुस्साए पुलिस कर्मी ने युवक को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस के अत्याचार का शिकार युवक न्याय के लिए भटक रहा है, उसका आरोप है कि पुलिस ने कार में जबरन घुसकर मोबाइल उठा लिया और जब उसने मोबाइल मांगा तो उसकी पिटाई कर दी गई।

इस घटना से साफ है कि पुलिस को ड्यूटी से ज्यादा परवाह लोगों की पिटाई से है। एक दिन पहले ही पुलिस ने रिश्वत नहीं देने पर पासपोर्ट ऑफिस के बाहर एक शख्स की पिटाई कर दी थी। लगातार सामने आ रहे वीडियो ने एक तरफ लुधियाना के साथ पंजाब पुलिस की जबरदस्त बदनामी की है। वहीं इस तरह की घटनाओं में शामिल पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होने से इनका मनोबल भी बढ़ता जा रहा है। जब पुलिस ही जनता की पिटाई करने लगेगी तो आम लोग सुरक्षा के लिए कहां जाएंगे, इसका जबाव पुलिस को ही देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *