राष्ट्रपति चुनाव : मतदान के बाद अब 20 जुलाई पर टिकी नजर

चंडीगढ़ (पंजाब) : देश के 14वें राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर सोमवार को मतदान हुआ। एनडीए ने भाजपा नेता रामनाथ कोविंद को अपना उम्मीदवार बनाया है,…

चंडीगढ़ (पंजाब) : देश के 14वें राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर सोमवार को मतदान हुआ। एनडीए ने भाजपा नेता रामनाथ कोविंद को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि विपक्षी दलों ने कांग्रेस नेता मीरा कुमार पर अपना भरोसा जताया है। अगर आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए तो भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद का पलड़ा भारी है। मतदान संसद भवन और प्रत्येक राज्य की विधानसभाओं में सुबह 10.0 बजे से शाम 5.00 बजे तक चला। मतगणना 20 जुलाई को सुबह 11 बजे से शुरू होगी। जबकि चुनाव में विजयी उम्मीदवार को 25 जुलाई को सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद और यूपीए की उम्मीदवार मीरा कुमार।
एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद और यूपीए की उम्मीदवार मीरा कुमार।

चुनाव में सांसद और विधायक ने मतदान के लिए खासतौर पर डिजाइन किए गए पेन से ही वोट डाला। निर्वाचन आयोग ने कहा था कि किसी अन्य पेन से डाला गया मत अवैध करार दिया जाएगा। उधर राष्ट्रपति चुनाव को लेकर पंजाब के विधायकों में खासा उत्साह रहा। पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत 76 कांग्रेसी विधायकों ने मतदान किया। सुबह से ही मतदान को लेकर राजनीतिक गहमागहमी के बीच शुरू हो गई थी। अब सभी 20 जुलाई का इंतजार कर रहे हैं जब मतगणना के परिणाम सामने आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *