बहादुरगढ़ (हरियाणा) : शांति के प्रतीक कबूतर के कारण हुई हिंसा में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। दरअसल बहादुरगढ़ के टांडाहेड़ी गांव में मामूली विवाद में गोली चलने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि प्रवीण अपने रिश्तेदारों के साथ कबूतर उड़ा रहा था। इसी दौरान कबूतर ललित की छत पर बैठ गया। जिसे पकड़ने प्रवीण व अन्य जबरन ललित के घर में घुस गए। ललित की पत्नी ने जब उन्हें रोका तो वो हल्ला करने लगे। स्थिति को गंभीर होता देख ललित का भाई जसबीर वहीं पहुंचा। पहले तो प्रवीण व अन्य लोगों ने उसकी पिटाई कर दी, फिर गोली मार दिया। गोली लगने से जसबीर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने बताया कि जसबीर पहलवान है और दिल्ली के एक अखाड़े में कोच के पद पर कार्यरत है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
कबूतर के कारण चली गोलियां, एक घायल
बहादुरगढ़ (हरियाणा) : शांति के प्रतीक कबूतर के कारण हुई हिंसा में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। दरअसल बहादुरगढ़ के टांडाहेड़ी गांव…
