नहर में डूबने से दो बच्चों की मौत

यमुनानगर (हरियाणा) : यमुनानगर में दादूपुर नलवी नहर में डूबने से दो बच्चो की मौत हो गई। बताया जाता है कि जगाधरी के भटली गांव…

यमुनानगर (हरियाणा) : यमुनानगर में दादूपुर नलवी नहर में डूबने से दो बच्चो की मौत हो गई। बताया जाता है कि जगाधरी के भटली गांव के रहने वाले बच्चे साहिल और हरि प्रसाद अपने घर के पास ही दादूपुर नलवी नहर में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों अचानक डूब गए, उन्हें डूबता देख किनारे पर खड़े एक लड़के ने शोर मचाया, जिसके बाद लोग पहुंचे और बच्चों को बाहर निकाला। लेकिन जब तक दोनों को अस्पताल पहुंचाया जाता उन्होंने दम तोड़ दिया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजन नहर के पास पहुंच गए। बदहवास परिजनों को समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या करें। परिजनों ने बताया कि साहिल की उम्र 35 जबकि हरिप्रसाद की उम्र 16 साल थी। दोनों घर के पास लगे कांवड़ के भंडारे से घूमने निकले थे। इसके कुछ देर बाद ही नहर में डूब गए। वहीं दो बच्चों के डूबने की सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। लोगों ने बताया कि दादूपुर नलवी नहर में बारिश का काफी पानी आता है, जिससे यह खतरनाक हो जाता है। हो सकता है कि कुछ दिन पहले छोड़े गए पानी के कारण नहर में तेज बहाव हो। हालांकि इस मामले पर कोई भी संबंधित पदाधिकारी बोलने को तैयार नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *