बल्लभगढ़ से बैजनाथ जा रही हरियाणा रोडवेज की बस नंगल में एक ट्राले के साथ टकरा गई। डेढ़ दर्जन के करीब सवारियां घायल हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की ट्राला और बस रोड के साथ से गुजर रही भाखड़ा नहर के किनारे पर जाकर रुक गए। अगर थोड़ी सी रफ्तार और ज्यादा होती तो ट्राला और बस दोनों भाखड़ा नहर में गिर सकते थे।
एक और बात सामने आई है कि अगर बस ड्राइवर ने बस ट्राले की तरफ नहीं घुमाई होती तब भी बस सीधा जाकर भाखड़ा नहर में गिरती। फिलहाल इस हादसे में कुछ लोग घायल हुए जिन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया है। सुबह करीब साढ़े तीन- चार बजे की ये घटना है।

