गुरुग्राम में लड़ाई झगड़े के बाद युवक को चौथी मंजिल से फेंक दिया जिसके बाद युवक की मौके पर ही मौत
हो गई। नाथुपुर में स्थित एक पीजी में यह वारदात हुई। पीजी संचालक के 2 बेटों समेत चार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक युवक रमेश उत्तराखंड का रहने वाला था और गुरुग्राम में वह होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा था।
