दहेज के लिए विवाहिता की बेरहमी से हत्या

अमृतसर (पंजाब) : दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर अमृतसर में एक गर्भवती महिला की हत्या कर दी गई। आरोप विवाहिता के ससुराल वालों…

अमृतसर (पंजाब) : दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर अमृतसर में एक गर्भवती महिला की हत्या कर दी गई। आरोप विवाहिता के ससुराल वालों पर लगा है। दरअसल अमृतसर के फुलां वाला चोंक में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। इसकी जानकारी मिलते ही मृतका ज्योति के माता-पिता पहुंचे तो दोषियों की करतूत से परदा उठा। बेटी का शव आंखों के सामने देखकर दोनों बदहवास हो गए। किसी को यकीन नहीं आ रहा था कि आखिर ससुराल वालों ने ऐसा क्यों किया। लेकिन सामने पड़ा ज्योति का शव सारी हकीकत बता कर रहा था। वहीं घटना के बाद ससुराल वाले फरार हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

ज्योति के परिजनों ने बताया कि उसे जबरदस्ती जहर खिला दिया गया और हालत खराब होने पर ससुराल वाले उसे अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने कई बार कोशिश किया कि ज्योति पर अत्याचार बंद हो जाए, लेकिन दहेज लोभियों का दिल नहीं पिघला। ज्योति के माता-पिता ने मांग किया है कि ससुराल वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है। हालांकि पुलिस कह रही है कि ज्योति गर्भवती थी और उसकी जहरीली चीज खाने से मौत हुई है। लेकिन मौत के कारणों का असली खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *