तीन साल के जख्म का मरहम ‘मौत’!

Panchkula : यहां के चंडी मंदिर आर्मी कैंट में 10वीं कक्षा की छात्रा ने शुक्रवार को खुदकुशी कर ली। मृत छात्रा के पिता आर्मी में…

Panchkula : यहां के चंडी मंदिर आर्मी कैंट में 10वीं कक्षा की छात्रा ने शुक्रवार को खुदकुशी कर ली। मृत छात्रा के पिता आर्मी में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं। मृत छात्रा अनामिका कुमारी की उम्र लगभग 15 साल थी। तीन साल पहले करंट लगने से उसके शरीर का उपरी हिस्सा बुरी तरह झुलस गया था। जिसके चलते वो परेशान रहती थी। इसी के कारण उसने घर के कमरे में लगे पंखे से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। हालांकि पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि करंट से बने जख्म को देखकर वो परेशान रहती थी। इसी कारण उसने खुदकुशी कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *