Gurudaspur : दीनानगर के जंगला भवानी गांव में शुक्रवार को एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि कुछ दोस्त पंकु कुमार, साहिल कुमार, मोहित कुमार, रंजन कपूर जंगल के नहर में नहाने गए थे। नहाने के बाद लौटते हुए वो एक ट्यूबवेल पर पानी पीने के लिए रूके। इसी दौरान ट्यूबवेल में करंट होने के कारण रंजन कपूर उसकी चपेट में आ गया। उसे आनन-फानन में गुरदासपुर हॉस्पीटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी देते हुए मृतक पिता अजय कपूर ने बताया की उन्हें फोन आया था कि रंजन को करंट लग गया है और उसे हॉस्पिटल ले जाया गया है। लेकिन उसकी मौत हो गई। इस मामले में मृतक रंजन कपूर के दोस्त मिंटू कुमार का कहना है कि वो नहर से लौटकर आ रहे थे, इसी दौरान ट्यूबवेल में पानी पीने के दौरान रंजन की करंट लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

