जालंधर: हवालदार के रिश्वत लेने का वीडियो वायरल

जालंधर के गाजी गुल्ला फाटक पर हवालदार के रिश्वत लेने के स्टिंग की वीडियो वायरल होने के बाद जालंधर के पुलिस कमिश्नर ने उसे सस्पेंड…

जालंधर के गाजी गुल्ला फाटक पर हवालदार के रिश्वत लेने के स्टिंग की वीडियो वायरल होने के बाद जालंधर के पुलिस कमिश्नर ने उसे सस्पेंड करके जांच बिठा दी है, पुलिस अब ब्यान लेने के लिए उस व्यक्ति की तलाश में है जिसने ये स्टिंग किया है. मामला यह है कि नाकों पर चेकिंग के दौरान हवलदार की ओर से रिश्वत लेते वक्त एक व्यक्ति ने उसका स्टिंग कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जालंधर के पुलिस कमिश्नर के पास जब ये स्टिंग पहुंचा तो उन्होंने तुरंत उस हवालदार को सस्पेंड़ करके जांच बिठा दी. थाना प्रभारी ने बताया की वीडियो के आधार पर ही जसबीर सिंह को मुअत्तल कर दिया गया और हम वीडियो बनाने वाले की तलाश कर रहे है..ताकि सारे मामले की जानकारी लेकर आगे कारवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *