विधानसभा में धक्का मुककी के बीच घायल हुए दो विधायकों को सेक्टर 16 के हस्पताल में दाखिल करवाया गया वहीँ पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल विधायकों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। वहीँ किरपाल सिंह बंडूगर राज्यपाल के पास पहुंचे और पूरी घटना के बारे में बताया हालाँकि बंडूगर इस मामले को लेकर 26 जून को एसजीपीसी को कॉल दे चुके हैं।
सदन में हुए संग्राम के बाद जो हालात बने उसको लेकर राजनीती का पारा सियासी गालिया में बढ़ता चला गया है। घायल विधायकों से मिलने पूर्व सीएम प्रकाश बादल सेक्टर 16 के अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना —और कहा क़ि उनके राजनीतिक इतिहास में पंजाब में कभी ऐसा नहीं हुआ —और घटना की निंदा की
https://youtu.be/bDs9WvvenJk
पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के अलावा पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल भी अस्पताल पहुंचे लेकिन शिरोमणि अकाली दल के प्रधान किरपाल सिंह बंडूगर राज्यपाल के पास पहुँच गए हालाँकि उनके पास कई मुद्दे और भी थे लेकिन सदन में सिख की पगड़ी खुलने का मामला उन्होंने राज्यपाल के सा सामने रखा —
किरपाल सिंह बडूंगर ने कहा की जाहिर है राजनीती के इस संग्राम में सियासत हर कोई चमकाना चाह्ता है —– मौके की तालाश में सभी नेता रहते हैं भले पार्टियां अलग क्यों ना हो —

