गुरदासपुर में दो साल पहले हुए आतंकी हमले को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है, बता दें कि 27 जुलाई 2015 को गुरदासपुर के दीनानगर थाने पर आतंकी हमला हुआ था. आतंकी हमले की दूसरी सालगिरह से पहले ही सरहद पार से आयी आतंक की आहट से गुरदासपुर के सरहदी क्षेत्र डेरा बाबा नानक में स्वाट टीम और पंजाब पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन पिछले दो दिन से चल रहा है. सूत्रों के हवाले से केंद्र की खुफिया एजेंसी ने बताया कि पाक सरहद से संदिग्ध आतंकी भारत में प्रवेश कर चुके हैं.
https://youtu.be/zFQkm1h7ddk
