दिल्ली : भारत की कर्मज्योति दलाल ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता हैं। ज्योति ने ये पदक 19.02 मीटर की दूरी पर डिस्कस थ्रो फेंककर जीता। ज्योति की कामयाबी से देश में जश्न का माहौल है। ज्योति पहले भारतीय कबड्डी टीम की खिलाड़ी थीं, लेकिन एक हादसे के बाद उनका कबड्डी से नाता टूट गया। इसके बाद ज्योति ने डिस्कस थ्रो में हाथ आजमाना शुरू किया। साल 2014 से वो डिस्कस थ्रो के कई इवेंट्स में भाग लेने लगीं। फिलहाल ज्योति का विश्व डिस्कस थ्रो में रैंकिंग आठवां है। कर्मज्योति के पदक जीतने के साथ विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत को मिले पदकों की गिनती बढ़कर 3 हो गई है। इससे पहले सुंदर सिंह गुर्जर ने पुरूषों की जैवलिन थ्रो में स्वर्ण जीतकर चैंपियनशिप में भारत का खाता खोला था। इसके बाद अमित सरोहा ने क्लब थ्रो इवेंट में रजत पदक हासिल किया था।
कर्मज्योति ने कांस्य पर लगाया निशाना
दिल्ली : भारत की कर्मज्योति दलाल ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता हैं। ज्योति ने ये पदक 19.02 मीटर की दूरी पर…
