पास्टर सुल्तान के लुधियाना में हुए कत्ल मामले को लेकर पूरे मसीह भाईचारे में रोष पाया जा रहा। जिसके चलते गुरदासपुर में भी पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाइवे को बंद कर ट्रैफिक जाम कर मसीह भाईचारे की तरफ से रोष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि पास्टर सुल्तान के कातिलों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो सारा मसीह भाईचारा भूख हड़ताल पर बैठ जाएगा और शंहर को मुकमल तौर पर बंद कर दिया जाएगा जिस का ज़िमेदार जिला प्रशासन होगा।
https://youtu.be/rBOUvrOPKW0
