ऐसे नहीं थमेगी अवैध माइनिंग

होशियारपुर : पंजाब सरकार क्रशर माफिया और अवैध खनन बंद होने के दावे तो बहुत कर रही है लेकिन हकीकत में कहानी कुछ और ही दिखाई…

होशियारपुर : पंजाब सरकार क्रशर माफिया और अवैध खनन बंद होने के दावे तो बहुत कर रही है लेकिन हकीकत में कहानी कुछ और ही दिखाई देती है। होशियारपुर के तलवाड़ा हाजीपुर बलॉक में इसकी पोल खुलती दिखाई दे रही है।होशियारपुर के तलवाड़ा ब्लॉक हाजीपुर के लोग पिछले 10 साल से क्रशर माफिया और अवैध खनन करने वालों से परेशान हैं। सरकार ने वादे तो किए थे लेकिन उसके विपरीत इन दोनों क्षेत्रों में बिना रोक-टोक क्रशर माफिया फल फूल रहा है। ऐसे में तलवाड़ा बलॉक के गांव चकमीरपुर में लोगों ने पंजाब सरकार और क्रशर मालिकों के खिलाफ नारेबाजी की।चकमीरपुर के लोगों ने क्रशर मालिकों और अधिकारियों की मिलीभगत का भी आरोप लगाया है। गांव निवासी सुभाष चाँद का कहना है कि क्रशर मालिकों ने अपने ट्रकों को निकालने के लिए रास्ता बना लिया है, जो कि सरासर गलत है। इन लोगों ने पंजाब सरकार से वादों को पूरा करने की मांग की है। चकमीरपुर के लोगों ने बताया कि उनके गांव के पास करीब पांच स्टोन क्रशर हैं। हालांकि क्रशरों और रेत माफिया से प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत की बात को डिप्टी कमिश्नर विपुल उजबल खारिज करते हैं। उनका कहना है कि पंजाब सरकार की ओर से रेत खनन और बिना अनुमति के चलने वाले क्रशरों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसा जा रहा है। और भविष्य में भी किसी को ऐसा नहीं करने दिया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर ने लिविंग इंडिया न्यूज को बताया कि जिस इलाके में ऐसे नाजायज काम होंगे, उस इलाके के पुलिस इंस्पेक्टर पर इसकी जवाबदेही होगी। हर इलाके के संबंधित अधिकारियों को रोजाना बेसिस पर रिपोर्ट देने के हुक्म जारी किए जा चुके है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *