कर्जमाफी पर वित्तमंत्री का गणित !
किसानों की कर्जमाफी तो पंजाब सरकार ने कर दी, बजट में 15 सौ करोड़ का प्रावधान भी रखा लेकिन बजट के दिन से विपक्ष चिल्ला रहा है कि इतने से पैसे से पंजाब का किसान कर्जमुक्त नहीं होगा, हालांकि सीएम और वित्तमंत्री कह चुके हैं कि ये पहली किस्त है, धीरे धीरे लेकिन किसानों का पूरा कर्ज माफ होगा । अब बठिंडा में वित्तमंत्री कर्जमाफी का दूसरा गणित जनता के सामने पेश कर दिया देखिए 15 सौ करोड़ में किसानों के कर्जमाफी का कौन सा गणित वित्तमंत्री मनप्रीत बादल के पास ।

मनप्रीत ने कहा “किसानों के कर्जमाफी पर एसेंबली में वज़ाहत बहुत बार हो चुकी है। कैप्टन साहब ने दो बार ऐलान किया है कि 5 एकड़ तक जमीन वाले किसान का दो लाख तक का कर्जा माफ होगा और ये 2 लाख जो है ये कमर्शियल और कोऑपरेटिव बैंक का कर्जा माफ होगा। पंजाब सरकार के पास जो डाटा है 9 लाख 75 हजार कर्जाधारी किसानों का वो टोटली कर्जमुक्त हो जाएंगे। ”
…तो सही बोल रहा था विपक्ष ?

बजट में कर्जमाफी का मुद्दा सरकार के लिए गले का फांस बन गया सदन में तो हंगामा हुआ ही लेकिन विपक्ष बजट में किए गए प्रावधान को लेकर गणित बिठाने में जुट गई फूल्का से लेकर सुखबीर बादल तक ने जब 15 करोड़ कर्जाधारी किसानों से जोड़ घटा गुणा भाग किया तो हर किसान का कर्ज करीब 15 हजार माफ होने की बात सामने आई।सुखबीर बादल ने कहा था “अगर पंजाब के 10 लाख 20 हजार किसानों के बीच सरकार के बजट के 15 सौ करोड़ रुपये को डिवाइड किया जाए तो एक किसान का 14 हजार 705 रूपये कर्ज माफ होगा”
क्या 15 हजार ही हर किसान का कर्ज होगा माफ ?

हालांकि सरकार पहले दिन से ही किसान के कर्जमाफी के फैसले पर अपनी पीठ थपथपा रही है लेकिन बठिंडा पहुंचे वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने भी जो तर्क दिया उससे हर किसान के करीब 15 हजार ही कर्जमाफ होंगे, हालांकि वित्तमंत्री का दावा है कि सभी किसानों का कर्जमाफ होगा लेकिन सवाल ये है कि अगर गणित का समीकरण ये रहा तो क्या क्या 15 हजार ही हर किसान का कर्ज माफ होगा ?
