ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:-
अमरीकी राष्ट्रपति डोनलड ट्रंप ने ISIS चीफ अबू बकर अल बगदादी के मारे जाने के बाद उसका संभावित उत्तराधिकारी भी एयरस्ट्राइक में मारा गया है। इस की जानकारी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को दी। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि, बगदादी के नंबर वन उत्तराधिकारी को भी ढेर कर दिया गया है।
इसकी जानकारी इस्लामिक स्टेट का मुकाबला करने वाले कुर्द नेतृत्व मिलिशिया के प्रमुख मजलूम आब्दी ने भी ट्विटर पर दी थी। बता दें कि, अबू बकर अल-बगदादी दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकवादी था, जो कि आतंकवादियों का मास्टरमाइंड था। बगदादी अगर कुछ और दिन जिन्दा रह जाता तो न जाने कितने और आतंकवादियों को तैयार करता।
अल-कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद बगदादी के मारे जाने की खबर से दुनिया को बहुत बड़ी राहत मिली है। Northwest syria में शनिवार को अमेरिका के चलाये विशेष अभियानों में बगदादी मारा जाना बहुत बड़ी सफलता है। डोनाल्ड ट्रंप ने वैश्विक तौर पर बगदादी के मारे जाने की पुष्टि रविवार को की थी।
ट्रंप ने बताया कि, बगदादी अपने तीन बच्चो समेत एक सुरंग में छुपा हुआ था, जो कि अमेरिकी सेना के हमले का शिकार होकर मारा गया और साथ ही उसके तीनो बच्चे भी हमले में मारे गये। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि दुनिया में आतंकवाद फैलाने वाला मास्टरमाइंड बगदादी कायर की मौत मारा गया है। कुत्ते की मौत की तरह तड़प- तड़प कर मरा है। ट्रंप ने कहा कि अब अमेरिका के साथ पूरी दुनिया भी सुरक्षित हो गई है, गॉड-ब्लेस अमेरिका।
अंतिम वक्त में तड़प क्र मरा बगदादी
बगदादी को मारने का पूरा श्रेय अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज़ को जाता है, जिसने इस मिशन को अंजाम दिया। Northwest syria में छिपे बगदादी को अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज़ के जवानो ने जब चारो और से घेर लिया तब बगदादी अपनी जान बचाते हुए एक सुरंग में जा छिपा । स्पेशल फोर्सेज़ आर्मी ने उसे मार ग गिराया। इस तरह दुनिया को श्मशान बनाने का हौंसला रखने वाला बगदादी अपने अंतिम समय में इधर-उधर भागता हुआ तड़प-तड़प कर मारा गया।


