हेरोइन के साथ दो नाइजीरियन गिरफ्तार, 536 ग्राम हेरोइन बरामद

चंडीगढ़: नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो ने ट्रिब्यून चौक के पास से दो नाइजीरियन युवकों को 536 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक…

चंडीगढ़: नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो ने ट्रिब्यून चौक के पास से दो नाइजीरियन युवकों को 536 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक दोनों करीब दो सालों से चंडीगढ़ और आस पास के इलाकों में हेरोइन सप्लाई करते थे। दोनों नाइजीरियन दिल्ली के उत्तम नगर में रहते है। narcoticsनारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गुप्त सुचना के आधार पर दोनों नाइजीरियनों को गिरफ्तार किया है। narcotics director chandigarhनारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के डायरेक्टर कौस्तुभ शर्मा के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया की उन्होंने दिल्ली नवादा से एक टैक्सी किराए पर ली थी और कल शाम चंडीगढ़ में हेरोइन सप्लाई करनी थी। director narcoticsउन्होंने बताया कि फ़िलहाल अभी टैक्सी ड्राइवर से भी पूछताछ की जा रही है। कौस्तुभ शर्मा के मुताबिक करीब दो सालों से ये लोग आसपास के इलाको में ड्रग्स सप्लाई करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *