GST पर “मनोहर” मंथन

“कपड़ा उद्योग पर जीएसटी का कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पडऩे जा रहा है। कपड़े पर जीएसटी के माध्यम से व्यापक प्रभाव को कम किया जाएगा…

“कपड़ा उद्योग पर जीएसटी का कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पडऩे जा रहा है। कपड़े पर जीएसटी के माध्यम से व्यापक प्रभाव को कम किया जाएगा और कपड़े पर कुल प्रभावी कर को भी न्यूनतम किया जाएगा।”: मनोहर लाल खट्टर

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार जीएसटी को लागू करने के लिए पूरी कसरत कर रही है। आज चंडीगढ़ में जीएसटी पर खास ट्रेनिंग सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें मंत्रियों-विधायकों और सूबे के आला अधिकारियों ने जीएसटी की पेचींदगियों और तकनीकी बारीकियों पर मंथन किया। इस सेमिनार में विपक्षी दल के विधायक शामिल नहीं हुए। सरकार के तमाम मंत्रियों और खुद मुख्यमंत्री ने जीएसटी को भारत के इतिहास में वाणिज्यिक दृष्टि से ऐतिहासिक कदम बताया।
MANOHAR LAL KHATTAR

जीएसटी को बेहतर ढंग से लागू करना सरकार की पहल में शुमार है। लिहाजा सरकार नहीं चाहती कि जीएसटी को लेकर ज्यादा संशय बरकरार रहे और जनता के बीच जाने वाले विधायकों मंत्रियों और अधिकारियों को इस नए कर ढांचे के संबंध में जवाबदेही के दौरान कोई दिक्कत आए। लिहाजा आज चंडीगढ़ में जीएसटी पर ट्रेनिंग सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने विधायकों मंत्रियों और अधिकारियों के समक्ष जीएसटी की विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की साथ ही साथ जीएसटी को लेकर बने संशय को खत्म करने की भी पुरजोर कोशिश की गई। विधायक और अधिकारियों ने शंकाओं के समाधान के लिए सेमिनार में कई सवाल उठाए।

MANOHAR LAL KHATTAR

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा “देश की आजादी के 70 साल बाद सबसे बड़ा कर सुधार होने जा रहा है 1 जुलाई से जीएसटी मुकम्मल तरीके से लागू होगा यह कोशिश आज से 21 साल पहले शुरू हुई थी लेकिन राजनीतिक कारणों से इसे सिरे नहीं चढ़ाया गया लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण जीएसटी भारत में संभव हो पाया है उन्होंने संसद में यह बिल पास करवाकर ऐतिहासिक काम किया है जीएसटी को लेकर छोटी मोटी शंकाएं हैं इसलिए ट्रेनिंग सेमिनार का आयोजन किया गया इसमें विधायकों मंत्रियों और अधिकारियों को जीएसटी की बारीकियों से अवगत करवाया गया अगली जीएसटी मीटिंग में उनकी ओर से आए गए सुझावों को रखा जाएगा”मनोहर लाल खट्टर ने कहा “जीएसटी लागू होने से देश में इंस्पेक्टरी राज खत्म होगा और एक देश एक टैक्स एक बाजार की व्यवस्था बहाल होगी कपड़ा व्यापारियों के विरोध पर सीएम ने कहा कि पहले भी कपड़े पर 3.5 प्रतिशत टैक्स था जो अब 5% की स्लैब में आ गया है इसलिए किसी को ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी।

RAMBILAS SHARMA

हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने भी जीएसटी की दिल खोलकर तारीफ की उन्होंने कहा “जीएसटी लागू होने से कर प्रणाली का सरलीकरण हो जाएगा और भारतीयकरण हो जाएगा इससे व्यापारियों को भी सुविधा रहेगी और लोगों को भी फायदा होगा। यह लाभकारी साबित होगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *