एक क्लिक में भरें अपना बीएड फॉर्म

चंडीगढ़:अगर आप बीएड में एडमिशन कराना चाहते हैं तो ये खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए। क्योंकि पंजाब यूनिवर्सिटी ने स्टूडेंटस की मदद के लिए एक…

चंडीगढ़:अगर आप बीएड में एडमिशन कराना चाहते हैं तो ये खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए। क्योंकि पंजाब यूनिवर्सिटी ने स्टूडेंटस की मदद के लिए एक नई पहल की है। अब छात्रों को बेकार की भागदौड़ नहीं करनी होगी, सिर्फ एक क्लिक से हो जाएगा एडमिशन। बीएड में दाखिला लेने के लिए अब आपको कागजी फॉर्म भरने की जरूरत नहीं रहेगी। यह संभव हुआ है पंजाब यूनिवर्सिटी की पहल से। पीयू ने बीएड एडमिशन को ऑनलाइन शुरू करने का फैसला किया है। जिससे अब छात्रों को बेकार की भागदौड़ नहीं करनी होगी। इस वेबसाइट पर पंजाब और चंडीगढ़ के सभी मान्यता प्राप्त कॉलेजों की जानकारी होगी। साथ ही पंजाब के जिला स्तर तक ये जुड़ी होगी जिसकी शुरुआत सोमवार से हो चुकी है। पंजाब और चंडीगढ़ में बीएड की पढाई करने के लिए दाखिला लेने की प्रक्रिया अभी से बदल चुकी है और ये खबर उन छात्रों के लिए है जो बीएड में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासनिक पदाधिकारी जतिंदर गोरवेर ने बताया कि वेबसाइट पर तमाम जानकारी रहेगी। जिसे फॉलो करते जाएंगे तो आपका फॉर्म सब्मिट हो जाएगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि फर्जी संस्थानों की जाल में फंसने से छात्र बच सकेंगे। वाइस चांसलर अरुण ग्रोवर ने बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी इस कदम को डिजिटल इण्डिया की तरफ कदम बताते हुए कहा की इसमें छात्रों को फायदा होगा। उन्हें कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है। जिस तरह की प्रक्रिया बीएड के लिए पूरी की जाती है वो वेबसाइट के जरिये ही पूरी की जा सकेगी। बीएड के दाखिले के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया के बीच में दाखिला लेने वाले प्रार्थिओं को सुविधा तो हुई ही है। इसके साथ ही एक जानकारी भी एक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है जिसमे तमाम जरूरत की चीजें अपलोड की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *