देश की राजधानी दिल्ली में आये दिन में हत्या, लूटपाट, जैसे संगीन अपराध हो रहे हैं ।और छीना-छपटी व चोरी जैसी वारदातें तो जैसे बिल्कुल आम हो गयी हैं ताज़ा मामला रोहिणी जिले के साउथ रोहिणी थाना का है जहां सरेआम दिनदहाडे एक बुजुर्ग को लूटपाट के इरादे से गोली मार दी और पीड़ित ने गोली लगने से पहले बदमाश का डटकर मुकाबला किया और यह सारी घटना cctv में कैद हो गयी है ।

सीसीटीवी की तस्वीरों में किस तरह से पीडित बदमाशो से मुकाबला कर रहे हैं । बदमाशों से जद्दोजहद करते ये हैं 58 साले के रघुराम अय्यर जोकि रोहिणी सेक्टर 3 के ग्रीन व्यू अपार्टमेन्ट में अपनी पत्नी के साथ रहते हैं । और (रविवार) वो अपने एक पड़ोसी के साथ अपार्टमेन्ट के बाहर गेट पर बैठे थे के तभी वहां अचानक एक सफेद रंग की स्कूटी पर 2 बदमाश आये जिनमे से एक ने बंदूक दिखाकर उन्हें अपार्टमेंट के गेट में अंदर खींचकर अंदर कर लिया और पीड़ित से उनकी सोने की चेन छीनने लगा लेकिन बुजुर्ग ने पूरा साहस दिखते हुए वो बंदूक से भी नही घबराए और प्लास्टिक की कुर्सी से बदमाश को धकेलकर बहादुरी के साथ डटकर मुकाबला करते रहे,वही पीड़ित के साथ उन्ही के एक अन्य पड़ोसी बुजुर्ग जोकि करीब 88 साल के हैं बदमाश को समझते रहे और बीच बचाव करते रहे । जिसके बाद बदमाश ने रघुराम पर गोली चला दी जोकि उनके सीने में जा लगी
घटना के बाद से ही स्थानीय लोगो मे डर का माहौल है और उनका कहना है कि पुलिस की पेट्रोलिंग और बेरिकेटिंग के बाद भी लगभग यहां रोज़ मोबाइल और गले से चेन झपटमारी की घटनाएं होती रहती हैं लेकिन ऐसी घटना अपने आप में चौकाने वाली है ।
दिनदहाडे हुई इस वारदात से इलाके में जहां सनसनी फैल गयी हैं। साथ ही रोहिणी और आसपास के इलाको में बदमाश बेख़ौफ़ होकर वारदातों को अंजाम देते हैं और गोलियां चलाकर किसी की जान लेने तक से गुरेज नही करते औऱ आराम से निकल जाते । वहीं दूसरी तरफ जिस तरह से पीड़ित बुजुर्ग ने गोली लगने के बाद भी अपने साथ होने वाली लूट की इस वारदात को नाकामयाब कर दी है ।
बरहाल साउथ रोहिणी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर cctv फुटेज के आधार पर बदमाशो की गिफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर तफ्तीश शुरू कर दी है । लेकिन सरेआम दिनदहाडे हुई इस वारदात ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि राजधानी में अपराधियों को न तो कानून का डर है और न ही पुलिस का ख़ौफ़ ।
https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/876448475868980/
