सिरसा डेरा ‘रहस्य’ एक खोज..!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़: बलात्कारी राम रहीम के जेल जाने के बाद उसके डेरे से जुड़ी तमाम कहानियां कही और बताई गई। अब बलात्कारी बाबा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़: बलात्कारी राम रहीम के जेल जाने के बाद उसके डेरे से जुड़ी तमाम कहानियां कही और बताई गई। अब बलात्कारी बाबा जेल में है तो पुलिस और अद्धसैनिक बल डेरे के अंदर। एक समय डेरे के अंदर रंगरेलियां मनाने वाला बाबा का हर वो राज सामने आएगा, जो आज तक आम लोगों से दूर था। हम आपको दिखाएंगे कि बलात्कारी बाबा कहां रंगरेलियां मनाता था, कहां उसकी महफिल सजती थी और कहां कंकाल दफन है। इस डेरे में ना जाने कितने राज हैं जिसका पता सिर्फ राम रहीम को है या हनीप्रीत को। देखिए हमारी खास पेशकश सिरसा डेरा का रहस्य, जिसकी अब खोज चल रही है।

सिरसा स्थित बलात्कारी राम रहीम के रंगरेलियों का डेरा। ऐसा डेरा जिसमें दाखिल होने के पहले पुलिस हो या सरकार, सभी को पूरी तैयारी करनी पड़ी। यहां तक कि सर्च ऑपरेशन से पहले हाईकोर्ट के आदेश का इंतजार करना पड़ा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, हालात यह रहे कि इलाके में कर्फ्यू लगा देना पड़ा। आखिर में डेरे के अंदर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

डेरे के अंदर सर्च ऑपरेशन जारी है तो मीडिया को आठ किमी दूर रखा गया है। पुलिस की कोशिश है कि ऑपरेशन से जुड़ी किसी तरह की जानकारी मीडिया को ना मिले। आखिर ऑपरेशन का क्या नतीजा रहा हम बताएंगे आपको। आप भी जानिए बलात्कारी राम रहीम का वो सच, जो जल्द ही सबके सामने आने वाला है।

WATCH VIDEO
https://youtu.be/OjHGH2YVbRA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *