सड़क हादसे में SI की मौत

अंबाला (हरियाणा) : शहर की पांच नंबर चौकी में कार्यरत SI  रामचंद्र की रविवार की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक रामचंद्र…

अंबाला (हरियाणा) : शहर की पांच नंबर चौकी में कार्यरत SI  रामचंद्र की रविवार की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक रामचंद्र अपनी ऑल्टो कार से ड्यूटी के बाद पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी कार गोल चक्कर से जा टकराई। वो अकेले कार में थे और सीट बेल्ट भी नहीं बांधा था। जिस कारण टक्कर के बाद उनके सिर में गंभीर चोटें आई। हादसे के बाद उन्हें अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि आखिर SI की कार हादसे का शिकार कैसे हुई। लेकिन अभी तक कोई भी पुलिस अधिकारी इस मामले पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *