दिल्ली : साउथ दिल्ली के कोटला मुबारकपुर के बापू पॉर्क इलाके में सोमवार को अवैध संबंध के शक में एक शख्स ने पत्नी की हत्या कर दी। मृतका की शिनाख्त शबनम के रूप में की गई। बताया जाता है कि सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। पड़ोसियों की सूचना पर मकान मालिक अनिल कुमार कमरे में पहुंचे तो बिस्तर पर शबनम गिरी हुई थी। उन्होंने तुरंत पुलिस को इत्तिला दिया, लेकिन जब तक पुलिस आती शबनम की मौत हो चुकी थी। पुलिस की मानें तो शबनम का पति तैयब सऊदी अरब से हाल ही लौटा था और उसे शक था कि पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध है। इसी को लेकर दोनों में विवाद होता था और आखिर में तैयब ने शबनम की गला घोंटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना के वक्त बच्चे स्कूल गए थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
अवैध संबंध के शक में पत्नी की गला घोंटकर हत्या
दिल्ली : साउथ दिल्ली के कोटला मुबारकपुर के बापू पॉर्क इलाके में सोमवार को अवैध संबंध के शक में एक शख्स ने पत्नी की हत्या…
