शिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

भिवानी/फरीदाबाद : सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर छोटी काशी भिवानी में भक्ति की अलौकिक छटा देखने को मिली। सुबह से ही शिवभक्तों का…

भिवानी/फरीदाबाद : सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर छोटी काशी भिवानी में भक्ति की अलौकिक छटा देखने को मिली। सुबह से ही शिवभक्तों का मंदिर में जलाभिषेक के लिए तांता लगा रहा। वहीं भक्तों ने शिव मंदिरों में मन्नत पूरी होने पर अलग-अलग तरीके से भगवान शिव की अराधना भी की। कुछ ऐसा ही नजारा फरीदाबाद के शिव मंदिर में देखने को मिला। जहां बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने देवाधिदेव महादेव पर कांवर चढ़ाया। इसके अलावा अन्य मंदिरों में भी देर तक भक्तों की भीड़ लगी रही। समूचे मंदिर में भगवान शिव के जयकारे लगते रहे। कई कांवड़िया तो विशेष तौर पर हरिद्वार से कांवड़ लेकर भगवान शिव को चढ़ाने पहुंचे थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *