रेवाड़ीः लिविंग इंडिया न्यूज़ की खबर का असर, सीवरेज डालने का काम शुरू

देर आए दरुसत आए। जी हां देर से ही सही पर रामपुरा की बदहाल तस्वीरें बार-बार लिविंग इंडिया न्यूज पर दिखाए जाने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग…

देर आए दरुसत आए। जी हां देर से ही सही पर रामपुरा की बदहाल तस्वीरें बार-बार लिविंग इंडिया न्यूज पर दिखाए जाने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग की कुंभकर्णी नींद टूट गई। अधिकारीयों ने रेवाड़ी के गांव रामपुरा में गंदे पानी की निकासी को लेकर पाइप लाइन डालने का काम शुरू करवा दिया है।

रामपुरा गांव में कई सालों से गंदे पानी की समस्या है। ग्रामीण इससे काफी परेशान थे। ग्रामीणों ने ग्राम सरपंच से लेकर प्रशासन के आला अधिकारीयों तक इस समस्या को हल करने की गुहार लगाई। लिविंग इंडिया न्यूज ने लोगों की गुहार को बार-बार प्रशासन के कानों तक पहुंचाने की कोशिश और उसी कोशिश का नतीजा है कि अब रामपुरा गांव के लोग खुश नजर आ रहे हैं।

बता दें इस गांव को गोद लेने वाले प्रदेश के जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारीलाल ने ​सीवरेज लाइन डालने के लिए 8 करोड़ रूपये जारी किए.  लेकिन विभाग ने फिर भी काम शुरु नहीं किया था। बहरहाल लोगों को अब इस समस्या से निजात मिलती दिख रही है। गांव में पेयजल आपूर्ति की लाइन डालने के लिए​ 18 करोड़ रूपये​ मंजूर किये हैं, जिस पर अभी काम होना बाकि है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *