राजमाता मोहिंदर कौर को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की माता राजमाता मोहिंदर कौर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र समेत कई नेताओं ने दुख जाहिर किया। कांग्रेस…

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की माता राजमाता मोहिंदर कौर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र समेत कई नेताओं ने दुख जाहिर किया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, वित्त मंत्री मनप्रीत बादल, अकाली दल के सुखबीर बादल समेत पंजाब के कई मंत्री और नेता ने दुख प्रकट करते हुए राजमाता के व्यक्तित्व और कार्यों की प्रशंसा की। इसके अलावा दुख की इस घड़ी में कैप्टन अमरिंदर सिंह को हौसला देने की कामना की। मंगलवार को राजमाता के पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसमें पंजाब कैबिनेट के मंत्री और राजनेता भी शामिल रहे। पटियाला शहर से समाधा तक की यात्रा में लोग राजमाता के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। शाम चार बजे राजमाता का अंतिम संस्कार किया जाएगा। आपको बता दें कि सोमवार की देर शाम राजमाता का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। जिसके बाद ही लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचने लगे थे। वर्ष 1922 में जन्मीं राजमाता को पटियाला के लोग काफी प्यार और सम्मान देते थे। राजमाता राजनीति में भी सक्रिय रही थीं, और 1964 से 1967 तक राज्यसभा की सांसद रही थीं। वर्ष 1967 में वो पटियाला लोकसभा से संसद में पहुंची थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *