‘मोती की खेती’ से चमक रही इनकी किस्मत, देखे वीडियो

Chandigarh : ये हौसलों की उड़ान है, जी हां, जहां बीते कुछ सालों में देश के अलग-अलग हिस्सों के किसान सूखे और कर्ज की मार झेल…

Chandigarh : ये हौसलों की उड़ान है, जी हां, जहां बीते कुछ सालों में देश के अलग-अलग हिस्सों के किसान सूखे और कर्ज की मार झेल रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ गुरूग्राम के एक किसान ने नायाब तरीका ढूंढा और परंपरागत खेती से अलग ‘मोती की खेती’ शुरू की। और आज उनकी किस्मत मोती के जैसे चमक रही है।

‘मोती की खेती’ से चमक रही किस्मत
‘मोती की खेती’ से चमक रही किस्मत

ये कहानी है गुरूग्राम के जमालपुर पटौदी में रहने वाले किसान विनोद कुमार की, जो दूसरे किसानों की तरह खेती में बढ़ते खर्च और कम मुनाफा से परेशान नहीं हुए। उन्होंने जमालपुर पटौदी में मोती की खेती शुरू की और आज वो एक नज़ीर बन गए हैं दूसरे किसानों के लिए। विनोद ने केंद्र सरकार के स्टार्ट-अप कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षण लिया और शुरूआत की एक शानदार सफर की।

‘मोती की खेती’ से चमक रही किस्मत
‘मोती की खेती’ से चमक रही किस्मत

सीपों को विनोद गुजरात और उत्तरप्रदेश से खरीदकर लाते हैं। एक मोती तैयार करने का खर्च 60 रूपये है, जबकि बाजार में उसकी कीमत 1600 से 1800 रूपये के बीच आती है। अपनी इस पहल से विनोद दूसरे किसानों को भी जोड़ना चाहते हैं ताकि उनकी जिंदगी में भी मोती की चमक बिखरे।

https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/880362842144210/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *