मामूली विवाद में दोस्त की बेरहमी से हत्या

दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली से फिर से दिल दहला देने वाला वाकया सामने आया है। ताजा मामला उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके का…

दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली से फिर से दिल दहला देने वाला वाकया सामने आया है। ताजा मामला उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके का है जहां दो दोस्तों सन्नी और राजा के बीच पैसो को लेकर कुछ कहा सुनी हो गई। जिसके बाद राजा ने सन्नी की ईटों से पीटकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि सन्नी संगम विहार में बग्गी का काम करता है। घटना की रात वह रूपये लेने के आया था. जिसके बाद उसकी राजा के साथ विवाद हो गया।

विवाद इतना गहरा गया कि राजा ने सन्नी की हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलने के बाद बुराड़ी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। लेकिन इस घटना से लोग सहमे हुए हैं। राजधानी में लगातार एक के बाद एक हो रही ऐसी घटनाओं ने लोगों के अंदर भय पैदा कर दिया है। इस घटना ने फिर साबित कर दिया है कि दिल्ली में दोस्त भी दोस्त की हत्या कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *