मानसिक रूप से कमजोर युवती से गैंगरेप

फरीदाबाद (हरियाणा) : मिलेनियम सिटी फरीदाबाद की पुलिस तो दावें बहुत करती हैं महिलाओं और युवतियों को सुरक्षा देने की। तमाम बैनर, पोस्टर लगाए गए…

फरीदाबाद (हरियाणा) : मिलेनियम सिटी फरीदाबाद की पुलिस तो दावें बहुत करती हैं महिलाओं और युवतियों को सुरक्षा देने की। तमाम बैनर, पोस्टर लगाए गए हैं महिलाओं और युवतियों को ये महसूस कराने के लिए वो पूरी तरह सुरक्षित हैं। पुलिस मौजूद है उनकी सुरक्षा के लिए। बावजूद घटनाएं बढ़ती जा रही हैं और पुलिस का सारा भरोसा बैनर, पोस्टर पर ही टिका हुआ है। एक बार फिर मानसिक रूप से कमजोर एक युवती की छह युवकों ने इज्जत लूट ली। युवती को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घटना के बारे में बताया जाता है कि युवती को सूरजकुंड की पहाड़ी पर ले जाया गया। जहां उसके साथ छह युवकों ने बारी-बारी से रेप किया। इसके बाद सारे आरोपी फरार हो गए। युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया है। युवती की मां ने थाने में मामला दर्ज करा दिया है और पुलिस जांच की बात कह रही है। हालांकि पुलिस यह भी कह रही है कि घटना से युवती इतनी डर गई है कि वो कुछ भी बोलने में समर्थ नहीं है। फिर भी मामले गहराई से जांच करके दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मिलेनियम सिटी की इस घटना से लोग सकते हैं और पुलिस के लिए उनके मन में गुस्सा गहराता जा रहा है। लेकिन क्या इस तरह की घटनाओं के लिए हमारा सभ्य समाज दोषी नहीं है। इसका जवाब तो हमें ही देना होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *