ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन काननू और नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन बिल का देश भर में विरोध हो रहा है, CAA-NRC पर देश में घमासान के बीच आज दलित संगठनों ने भारत बंद बुलाया है। इस दौरान जंतर-मंतर पर शहीन बाग के प्रदर्शनकारी प्रदर्शन कर रहे हैं। शाहीन बाग को लेकर बीजेपी-AAP के बीच आर-पार की लड़ाई भी शुरू हो गई है।
CAA-NRC के विरोध मं आज भारत बंद
तो वहीं दलित संगठनों के भारत बंद ने हिंसक रूप ले लिया है। मुंबई में CAA, NRC के खिलाफ प्रदर्शन का असर दिख रहा है। यहां पर प्रदर्शनकारियों ने लोकल ट्रेन को रोक दिया हैं। प्रदर्शनकारियों के द्वारा लोकल ट्रेन को रोके जाने के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने सड़क भी जाम कर दी है।
रांची में सुरक्षा के बड़े इंतजाम
वहीं भारत बंद के दौरान रांची में सुरक्षा के बड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अलर्ट पर रखा है और गश्त को तेज करने का निर्देश भी दिए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष रूप से नजर रखने को कहा गया है।
भारत बंद गैर कानूनी
इससे पहले नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में भारत बंद को लेकर मध्य प्रदेश के भोपाल में बैनर पोस्टर लगे गए थे। साथ ही कई तरह के मैसेज भी सोशल मीडिया पर वायरल किए गए थे। लेकिन बताया जा रहा है कि, कुछ ही प्रदर्शनकारी संगठनों ने आज भारत बंद बुलाया है। तो दूसरी तरफ पुलिस और प्रशासन इस तरह के बंद को गैर कानूनी बता रहे हैं।



