बठिंडा का गांव भागीबंदर,,,,,इस गांव का नाम सुनते ही आपको वह घटना याद आ गई होगी जिसमें दिन-दहाड़े सरेआम भीड़ ने एक युवक के हाथ-पैर काटकर उसे मारा डाला था। युवक की मौत के बाद भी बहुत कुछ हुआ। कई दिनों तक भागीबंदर गांव चैनलो और अखबारों की सुर्खियों में रहा, मृतक के परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। जिसके बाद पुलिस थोड़ी सख्त नजर आई और उसी सख्ती का असर है कि भागीबंदर हत्याकांड के एक आरोपी ने खुद को सरेंडर कर दिया।

आरोपी का नाम अमरिंदर राजू है। उसका कहना था कि पुलिस पर पड़े दबाव के कारण उस के खिलाफ केस दर्ज किया गया जबकि ये मामला पूरे गांव से जुड़ा है। गांव वाले खुद कह चुके हैं कि पूरे गांव युवक की मौत का जिम्मेदार है।
गांव वालों ने भी अमरिंदर राजू का पक्ष लिया और कहा कि राजू को जानबूझ कर फंसाया जा रहा है।
उधर मृतक मोनू के पिता ने आरोप लगाया कि अमरिंदर राजू पर पहले भी 11 मामले दर्ज हैं। फिलहाल परिजनों ने एक गिरफ्तारी के बाद आत्मदाह का फैसला टाल दिया है और मांग की है कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाए।
भागीबंदर हत्याकांड में एक आरोपी सलाखों के पीछे जा चुका है। पुलिस का दावा है कि बाकी आरोपियों की भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी और जो हथियार इस वारदात में इस्तेमाल किए गए थे, उन्हें भी जल्द बरामद कर लिया जाएगा।
https://youtu.be/405EfRRTl5g
