बेटी की हत्या के बाद पिता ने की खुदकुशी

जगराओं (लुधियाना) : यहां के मोहन्ता मोहल्ला में उस समय सनसनी फैल गई, मुकेश कुमार ने अपनी 14 साल की बेटी पलक की फांसी लगाकर हत्या…

जगराओं (लुधियाना) : यहां के मोहन्ता मोहल्ला में उस समय सनसनी फैल गई, मुकेश कुमार ने अपनी 14 साल की बेटी पलक की फांसी लगाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी कमरे में पंखे से लटक कर खुदखुशी कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अपनी कारवाई शुरू की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बारे में बताया जाता है कि मोहन्ता मोहल्ला में रहने वाले मुकेश कुमार को अच्छे स्वभाव के कारण सभी काफी पसंद करते थे। लेकिन जब लोगों को पता चला कि उसने बेटी की हत्या करके खुद जान दे दी तो किसी को भी यकीन नहीं हुआ।

मृतक मुकेश कुमार।
मृतक मुकेश कुमार।

बताया जाता है कि मुकेश की कपड़े की दुकान थी और वो जब वो मंगलवार को दुकान नहीं गया तो लोग उसे ढूंढते हुए घर पहुंचे। तो देखा कि कमरा अंदर से बंद है। लोग दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो सारी हकीकत देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मुकेश की बेटी पलक मानसिक रूप से बीमार थी। इसकी वजह से मुकेश डिप्रेशन में रहता था। जबकि मृतक की पत्नी सरकारी स्कूल में टीचर थी और उसका 13 साल का एक बेटा था। घटना के समय मां और बेटा घर में नहीं थे। मामले छानबीन की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *