मौत की साजिश रच कर गुरदासपुर में अपने घर से भागी लड़कियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। 14 जुलाई को काहनूवान नहर में 2 युवतियों के डूबने के मामला सामने आया था। पुलिस ने खुलासा किया कि युवतियां डूबी नही फरार हुई है पुलिस ने दोनों युवतियों को ढूंढ लिया है दोनों युवतियां दिल्ली में थी और वहा से अमृतसर आयी और अमृतसर से पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है सूत्रों की माने तो युवतियां घर से अपना भविष्य बनाने के लिए भागी थी।
