चंडीगढ़ :महीने भर से बीएड टेट पास अध्यापक सरकारी नौकरी की मांग को लेकर लगातार रोष प्रदर्शन कर रहे हैं जिसके बाद दूसरी बार एयरपोर्ट रोड को जाम करने पर प्रशासन ने मुख्य मंत्री के साथ बैठक करवाई तो अध्यापकों ने इसमें विश्वाश जताते हुए सर्कार का साथ देने की बात कही लेकिन नौकरी नहीं मिलने तक प्रदर्शन जारी रखने का भी एलान किया है.
मोहाली में एक महीने से ऊपर होने को है की अध्यापकों का रोष प्रदर्शन लगातार जारी है जिसमे पानी की टंकी पर चढ़ कर अध्यापक सर्कार के खिलाफ रोष व्यक्त कर रहे हैं वहीँ उनके साथ टंकी के निचे रोष प्रदर्शन कर रहे हैं जिसमे अभी तक दो बार ये अध्यापक एयरपोर्ट रोड को जाम कर चुके हैं.प्रदर्शन कर रही अध्यापक यूनियन की अध्यक्ष पूनम रानी ने बताया की प्रशासन की तरफ से मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व् शिक्षा मंत्री अरुणा चौधरी के साथ बैठक करवाई गई है जिसमे उनका कहना है की बैठक सार्थक रही है और हमें उम्मीद है की अगली मीटिंग हल जरूर निकलेगा. हालाँकि नौकरी अभी मिली नहीं है लेकिन इतने दिन से प्रदर्शन में हताश हो रहे अध्यापकों को इतनी भी ख़ुशी है की मुख्य मंत्री ने उनकी बात सुनी है व् आश्वासन दिया है की उन्हें नौकरी मिलेगी इस बीच 15 दिन के बाद फिर से एक और बैठक मुख्य मंत्री ने अध्यापकों के साथ बुलाई है जिसमे अध्यापकों की मने तो उस दिन तक मुख्य मंत्री ने आदेश दिए हैं की क़ानूनी और विभागीय कार्यवाही देखि जाये की इनको नियुक्त कैसे करवाया जाए .
अध्यापकों को बैठक में अच्छा माहौल देखने पर एक उम्मीद फिर से लेकर प्रदर्शन की जगह वापिस लोटे हैं जिसमे उनका कहना है की प्रदर्शन अभी ख़त्म नहीं होगा जब एक उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं दिया जाता लेकिन सर्कार के लिए राहत की खबर ये जरूर दी है की तब तक शांतमय ढंग से प्रदर्शन होगा जिसमे सर्कार के खिलाफ नारेबाजी नहीं करेंगे और रोड जाम नहीं करेंगे.
बीएड अध्यापकों से मुख्य मंत्री की बैठक सार्थक पर प्रदर्शन जारी
चंडीगढ़ :महीने भर से बीएड टेट पास अध्यापक सरकारी नौकरी की मांग को लेकर लगातार रोष प्रदर्शन कर रहे हैं जिसके बाद दूसरी बार एयरपोर्ट…
