दो दिनों से हो रही बारिश से किसान तो खुश है लेकिन आम लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गली-मोहल्ले से लेकर बाजारों की सड़कें पानी से लबालब भरी गई हैँ। जलालाबाद में हालात ऐसे है कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। वाहन चालक या तो अपना रास्ता बदल ले रहे हैं या फिर उन्हें चींटी की चाल चलना पड़ रहा है।
ऐसा ही कुछ हाल फरीदकोट का है। यहां मेन बाजारों में घुटनों तक पानी भर गया है। कुछ दुकानों के तो अंदर भी पानी घुस गया।
हरियाणा भी बदहाली से अछूता नहीं है। लगातार हो रही बारिश ने यहां भी नगर निगमों के दावों को खोखला साबित कर दिया। कैथल में पानी की निकासी ना होने के कारण मुख्य जगहों पर भी जलभराव हो गया।
अभी तो मॉनसून शुरु भी नहीं हुआ और मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार तो इस बार अच्छी बारिश होगी और अगर प्रशासन की व्यवस्था ऐसी रही तो लोगों को घर के अंदर ही दिन-रात गुजारने पड़ेंगे।



