रिटायर शिक्षकों को दोबारा भर्ती करेगी हरियाणा सरकार, देखें वीडियो

हरियाणा सरकार स्कूलों में खाली पड़े शिक्षकों के पद भरने के लिए रिटायर शिक्षकों को दोबारा भर्ती करेगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने एक ऐप…

हरियाणा सरकार स्कूलों में खाली पड़े शिक्षकों के पद भरने के लिए रिटायर शिक्षकों को दोबारा भर्ती करेगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने एक ऐप लॉन्च किया है। जिसके जरिये टीजीटी और पीजीटी के करीब 22 हजार खाली पदों को भरने की कवायद की जाएगी।हरियाणा के सरकारी स्कूलों में टीजीटी और पीजीटी के करीब 22 हजार पद खाली पड़े हैं और विद्यार्थियों की पढ़ाई राम भरोसे है। नई नियुक्तियों के बावजूद सभी स्कूलों को शिक्षक नही मिल पाए हैं। पीजीटी के 15 हजार और टीजीटी के 7 हजार पद खाली है। लिहाजा अब हरियाणा के शिक्षा विभाग ने समस्या का तोड़ निकालने के लिए रिटायर्ड शिक्षकों को फिर से भर्ती करने की तरकीब निकाली है। इन शिक्षकों को फिर से नियुक्त करने के लिए शिक्षा विभाग ने एक ऐप लॉन्च किया है। शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी के दास का कहना है कि इन शिक्षकों को पेंशन के अतिरिक्त इतना वेतन दिया जाएगा कि वह उनके पिछले वेतन के बराबर हो जाए। जुलाई के तीसरे सप्ताह में यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।ऐप के जरिए रिटायर शिक्षक अपना नाम, पूरा विवरण और जहाँ शिक्षण करना चाहता है, उसकी पूरी जानकारी दे सकता है। इसके आधार पर खाली पदों पर रिटायर शिक्षकों को लगाया जाएगा।

https://youtu.be/R90N2xzDMKk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *