बारिश ने बदला चंडीगढ़ के मौसम का मिजाज

चंडीगढ़ : बुधवार को हुई बारिश से चंडीगढ़ का मौसम खुशनुमा हो गया। सुबह से ही जारी बारिश ने लोगों को खुशियों से सराबोर कर दिया।…

चंडीगढ़ : बुधवार को हुई बारिश से चंडीगढ़ का मौसम खुशनुमा हो गया। सुबह से ही जारी बारिश ने लोगों को खुशियों से सराबोर कर दिया। हालांकि इस बार मॉनसून की बारिश शहर में कम हो हुई है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से मॉनसून सक्रिय होने के बाद अब चंडीगढ़ समेत पड़ोसी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स के मौसम विभाग से संबंधित कंट्रोल रूम का हवाला देते हुए हरियाणा सरकार की ओर से अलर्ट जारी किया गया है कि चंडीगढ़ में आने वाले दो दिनों में भारी बारिश होगी । वहीं, मौसम विभाग चंडीगढ़ की मानें तो शहर में फिलहाल दो से तीन अगस्त को बारिश की संभावना है । इस साल मॉनसून में अभी तक 26 फीसदी कम बारिश हुई है। पिछले एक हफ्ते से हालांकि मॉनसून सक्रिय हुआ होने से चल रही कमी की कुछ हद तक भरपाई जरूर हुई है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल कहते हैं कि इस बार शहर में मॉनसून आने के बाद कम बारिश हुई, लेकिन अब कुछ दिनों से रोजाना बारिश के स्पैल आ रहे हैं। 7 अगस्त के बाद शहर में फिर बारिश होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *