आज अपनी पीसी का बर्थडे है। वही जिसने 18 साल की उम्र में ही मिस वर्ल्ड का ताज अपने सिर पर सजा लिया था। और बॉलीवुड में ऐसी धांसू इंट्री मारी कि देखने वाले आज तक देख ही रहें है। अब तो अपनी पीसी हॉलीवुड भी पहुंच गई हैं, और बड़े-बड़े एक्टर से लेकर डायरेक्टर उनके आगे लाइन में खड़े होते हैं। ‘देसी गर्ल’ फेम प्रियंका चोपड़ा यानी पीसी 18 जुलाई को 35 साल की हो गईं है और सेलिब्रेशन में मशगूल हैं। सो हमारी तरफ से भी बर्थडे गर्ल को ढेर सारी शुभकामनाएं।
पीसी का जन्म 1982 को जमशेदपुर में हुआ था और 2000 में वो बन गईं मिस वर्ल्ड। तीन साल बाद 2003 में सनी देओल की फिल्म ‘द हीरो-लव स्टोरी ऑफ ए स्पाय’ से बॉलीवुड में इंट्री की। आज 14 साल के करियर में पीसी ने जो सफलता पाई है, उसे देखकर कोई भी चौंक सकता है। ‘कृष’, ‘डॉन 2’, ‘सात खून माफ’, ‘अग्निपथ’, ‘दिल धड़कने दो’, ‘जय गंगाजल’, ‘बर्फी’, ‘मैरी कॉम’, ‘बाजीराव मस्तानी’ आदि फिल्मों में शानदार अदाकारी करके लोगों का दिल जीत लिया। वेल हम पीसी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहेंगे, हैप्पी बर्थडे पीसी।
