पंचकूला (हरियाणा) : पंचकूला में दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हैरानी की बात यह है दुष्कर्म करने वाले दोनों लड़के पीड़िता के मामा के ही लड़के हैं। हालांकि मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि दोनों लड़कियों का पिछले एक साल से दुष्कर्म किया जाता रहा और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी जाती रही। आखिर में लड़कियों ने हिम्मत की और पुलिस के सामने आकर खुद पर जारी जुल्मों की दर्दनाक कहानी की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। लेकिन इस घटना से एक बड़ा सवाल हमारे सामने आया है कि जब लड़कियां अपने भाईयों से ही असुरक्षित रहेंगी तो उनकी रक्षा की जिम्मेदारी कौन निभाएगा।
