बठिंडा: शहर के सीवर से फैक्ट्री का कनेक्शन, गुस्से में लोग

बठिंडा: बाबा दीप सिंह नगर वार्ड नंबर 32 में उस वक्त हंगामा मच गया जब केमिकल फैक्ट्री के वेस्टेज का कनेक्शन रिहाइशी इलाके के सीवरेज…

बठिंडा: बाबा दीप सिंह नगर वार्ड नंबर 32 में उस वक्त हंगामा मच गया जब केमिकल फैक्ट्री के वेस्टेज का कनेक्शन रिहाइशी इलाके के सीवरेज से जोड़ दिया गया। लोगों नगर निगम और केमिकल फैक्ट्री का विरोध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की।

PROTEST

लोगों के मुताबिक पहले केमिकल फैक्ट्री का वेस्टेज की सप्लाई रेलवे की ओर जाया करती थी मगर प्रशासन की मिलीभगत से केमिकल फैक्ट्री के वेस्टेज की सप्लाई हमारे रिहाइशी इलाके के सीवरेज में कर दी गई है जिसके कारण हमें बड़ी समस्या का सामना करना पड़ेगा सीवरेज जल्दी ओवरफ्लो होने लगेंगे जिसके कारण हमारे घरों में पानी भर जाएगा साथ ही वेस्टेज केमिकल से निकलने वाली दुर्गंध के कारण हमारे बच्चे और लोग बीमार होने लगेंगे हमारी प्रशासन से मांग है कि इस सप्लाई को हमारे सीवरेज से हटाया जाना चाहिए नहीं तो केमिकल फैक्ट्री के बाहर धरना दिया जाएगा या फिर डिप्टी कमिश्नर ऑफिस के बाहर धरना दिया जाएगा

DC BDA

लोगों ने बठिंडा डिप्टी कमिश्नर को अपनी मांगों के तहत मांग पत्र सौंपा है। डिप्टी कमिनश्र ने यकीन दिलाया है कि ये मामला नगर निगम का है और नगर निगम की ओर से मांगों को जल्दी पूरा किया जाएगा

PROTEST PROTEST

हालांकि निगम कमिश्नर संयम अग्रवाल मीटिंग में बिजी बताकर मामले पर बोलने से बचते दिखाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *