कर्ज से परेशान किसान ने की खुदकुशी

मोगा : पंजाब में कर्ज के बोझ से परेशान किसानों के आत्महत्या का सिलसिला जारी है। बुधवार को कोकरी फूला सिंह गांव में कर्ज चुकाने में असफल…

मोगा : पंजाब में कर्ज के बोझ से परेशान किसानों के आत्महत्या का सिलसिला जारी है। बुधवार को कोकरी फूला सिंह गांव में कर्ज चुकाने में असफल रहने पर किसान जसवीर सिंह जस्सी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने दोस्तों और रिश्तेदारों से कर्ज लिया था, लेकिन वो कर्ज नहीं चुका पा रहा था। यहां तक कि उसने अपनी दो एकड़ जमीन बेच दी थी, बावजूद वो कर्ज नहीं चुका सका। मृतक की पत्नी ने बताया कि कुछ दिन पहले सड़क हादसे में जसवीर की एक टांग कट गई थी। इसके बाद वो और परेशान रहने लगा था और आखिर में उसने खुदकुशी कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *