बठिंडा में बाल काटने वाली ‘वो’ का राज खुला

बठिंडा : फाजिल्का, दिल्ली में चोटी काटने वाले का खुलासा तो पुलिस नहीं कर सकी। लेकिन पंजाब के बठिंडा की पुलिस सबसे तेज निकली। पुलिस…

बठिंडा : फाजिल्का, दिल्ली में चोटी काटने वाले का खुलासा तो पुलिस नहीं कर सकी। लेकिन पंजाब के बठिंडा की पुलिस सबसे तेज निकली। पुलिस ने तलवंडी साबो में चोटी काटे जाने के मामले का खुलासा कर लिया है। और हकीकत जानकार आप चौक जाएंगे। जी हां, ये चोटी काटने वाला कोई और नहीं बल्कि वही महिला थी जिसने अपनी चोटी काटे जाने का हंगामा किया था।

आपको हम पुलिस का खुलासा इसके पहले आपको समझनी चाहिए कि आखिर मामला क्या था। दरअसल बठिंडा के तलवंडी साबो में लोग डरे हुए हैं। आपको यकीन नहीं होगा लोग किसी अनजाने डर से बचने के लिए तैयारी कर रहे हैं। फिर चाहे नीम के पत्ते हों या नींबू-मिर्च लोग जुगाड़ पर भरोसा कर रहे हैं। लोगों को उम्मीद है कि इससे चोटी काटने वाले की काला साया घर पर नहीं पड़ेगी।

अब हम आपको बताते हैं कि तलवंडी साबो में महिला की चोटी काटे जाने का सच। दरअसल महिला की चोटी काटने की घटना गलत निकली। इसका खुलासा महिला अमरजीत कौर के पति ने किया। अमरजीत के पति ने बताया कि महिला मानसिक रूप से परेशान रहती है। इसी के चलते उसने बाल काटे जाने का ड्रामा रचा। महिला के पति ने बताया कि अमरजीत ने जो बाल दिखाया था वो नकली था। उधर पुलिस ने भी महिला के आरोप को झूठ बताया।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद साफ पता चल गया कि घटना हुई ही नहीं। बेवजह का अफवाह उड़ाया गया था।इस घटना से साफ है कि महिला की एक गलती से लोग बेवजह परेशान हो गए। गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया। लेकिन लोगों को डरने से पहले समझना होगा कि इस तरह की अफवाहों से सिर्फ दिक्कतें ही आती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *