फिरोज़पुरः सरहद पर गिरफ्तार किए गए किसानों के समर्थन में उतरे 7 गांव

फिरोजुपर में बीएसएफ चौकी दोना तेलु मल में गिरफ्तार किए गए दो किसानों के लिए 7 गांवों  के लोगों ने एकजुट होकर आधी रात को…

फिरोजुपर में बीएसएफ चौकी दोना तेलु मल में गिरफ्तार किए गए दो किसानों के लिए 7 गांवों  के लोगों ने एकजुट होकर आधी रात को बीएसएफ कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। हालात काफी तनावपूर्ण हो गए थे करीब 5-6 सौ लोगों की भीड़ इक्ठा हो गई।

आपको बता दें कि बीएसएफ ने सरहद पार अपनी जमीन में खेती करने गए एक किसान और उसके साथी मजदूर को गिरफ्तार कर लिया था। उन पर आरोप था कि वह पाकिस्तानी नागरिकों के साथ बातें कर रहे थे।  उधर गिरफ्तार किए गए किसानों ने खुद को बेकसूर बताया और उनके समर्थन में लोगों ने इक्ठा होकर प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *