अब ATM से निकलेंगी दवाईयां, पंजाब का पहला हेल्थ ATM संगरूर में शुरू

संगरूर के लोग अब तक तो एटीएम से सिर्फ पैसा ही निकालते थे लेकिन वह दवाईयां भी एटीएम से निकाल सकेंगे। जी हां संगरूर के…

संगरूर के लोग अब तक तो एटीएम से सिर्फ पैसा ही निकालते थे लेकिन वह दवाईयां भी एटीएम से निकाल सकेंगे। जी हां संगरूर के छोटे से गांव नदामपुर में पंजाब सरकार की ओर से पंजाब का पहला हेल्थ एटीएम लगा दिया गया है। राज्य के पहले हेल्थ एटीएम का उद्घाटन स्वस्थ मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा ने किया।

उन्होंने होमी भावा कैंसर अस्पताल का दौरा कर यहां आधुनिक कैथ लैब स्थापित करने का एलान भी किया। यह दिल की बीमारियों से ग्रस्त लोगों का इलाज करने में लाभदायक साबित होगी।स्थानीय लोगों ने सरकार के इस कदम की सराहना की। 

बता दें पंजाब के अलावा यह हेल्थ एटीएम राजस्थान ,कर्नाटक और दिल्ली में चल रहे है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *