ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज फरीदकोट में उस समय सनसनी फैल गई जब यहां के गांव किला नौ में मिट्टी के टीले को उठाते हुए जमीन के नीचे से एक आर्टिलरी गन शैल मिला | मिट्टी का काम कर रहे लोगों ने तुरंत कार्य रोक कर इसकी सूचना पास पड़ते आर्मी कैंट के गेट पर मौजूद जवानों को दी।
इस के बाद फ़ौज के दो जवान पहले मुआयना करने आए और उस के बाद इस इलाके को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया | प्राथमिक जांच में यह बम काफी पुराना दिखाई देता है और इस पर अंकित शब्द भी मिट चुके हैं | ये बताया जा रहा है कि यह 130 एमएम मीडियम गन का शैल है | यह बम स्थानीय निवासी कपूर सिंह की ज़मीन से मिला बताया जा रहा है | फिलहाल अब सेना के जवानों की तरफ से इस बम की जांच की जानी बाकी है और श्री गंगानगर से एकपर्ट्स की टीमों को बुलाया गया है जिस के बाद इस बम को यहां से रिमूव या डिफ्यूज किया जा सकेगा |
वहीं इसी दौरान इस जगह पर मिट्टी का कार्य कर रहे कश्मीर सिंह ने बताया कि यहां पर काफी पुराना मिट्टी का टीला था जिस को वो लोग अपने ही खेत में समतल कर रहे थे और एकदम से उनके ट्रैक्टर के कराहे में यह बम की तरह दिखने वाले चीज आ गई और उन्होंने इस कि सूचना तुरन्त पुलिस को दी और अब सेना के जवान भी आ चुके हैं |
वहीं जब इस मामले में फरीदकोट के डीएसपी जस्तिन्दर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यहां के गांव किला नौ में जमीन की खुदाई के समय एक पुराना बम मिला है जिस की सूचना सेना को दे दी गई है और अब उनके एक्सपर्ट्स के आने का इंतज़ार किया जा रहा है और उनके आते ही इस बम को यहां से रिमूव किया जा सकेगा।
बहरहाल पुलिस और सेना के जवान मौके पर पहुंच चुके हैं और एक्सपर्ट्स के आते ही बम को मौके से हटाया जाएगा | लेकिन इस तरह से बम के मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है | वहीं लोग इस बात का भी शुक्र मना रहे हैं कि ये बम मौके पर फटा नहीं | क्योंकि कहीं अगर ऐसा हो जाता तो जान माल का नुकसान हो सकता था |
Watch Video
https://youtu.be/2BeVXRWL92c
