ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशे के कहर के कारण कई नौजवानों की मौत हो रही है जिससे साफ पता चला है कि पंजाब का भविष्य नशे की तरफ जा रहा है और अपनी जिदंगी को बर्बाद कर रहा है। नशा का कहर अभी थमा नहीं था कि अब पंजाब के नौजवान एक और बीमारी का शिकार हो रहे है। जी हां पंजाब के अधिकतर नौजवान नशे के बाद एड्स के शिकार हो रहे है।
एड्स उन्ही नौजवानों को हो रही है जो नशे के आदि हो चुके है। सूत्रों से पता चला है कि स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा का कहना है कि नशेडी एक ही इंजेक्शन का बार बार इस्तेमाल करते है जिस कारण वो एडज के शिकार हो रहे है।
सूत्रों से पता चला है कि लुधियाना के अस्पताल में 63 नशे के आदी युवकों को भर्ती किया गया जब उनके टेस्ट किए गए तो बहुत से मरीज काले पीलिए के और एड्स से ग्रस्त थे।
जिस कारण पंजाब के नौजवान नशे के आदी होकर एड्स जैसी भयानक बीमारी का शिकार हो रहे है। जिस कारण पंजाब सरकार को सख्त और जल्द से जल्द कार्रवाई करने की जरूरत है।



