पत्नी की गला रेतकर बेहरमी से हत्या

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : साइबर सिटी गुरूग्राम में लगातार अपराध बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन किसी ना किसी की हत्या की जा रही है।…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : साइबर सिटी गुरूग्राम में लगातार अपराध बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन किसी ना किसी की हत्या की जा रही है। इस बार एक पति ने पत्नी की हत्या कर दी। यह घटना गुरूग्राम के IMT मानेसर इलाके की है, जहां पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। दरअसल शुक्रवार की दोपहर कासन इलाके स्थित जंगल से पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया था। शव की पहचान मिटाने के लिए उसका चेहरा बुरी तरह कुचल दिया गया था। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो सारा मामला सामने आ गया।

बताया जाता है कि जांच के दौरान पुलिस ने शव की शिनाख्त नीलम के रूप में की। जांच में यह भी सामने आया कि पति से चल रहे मनमुटाव को लेकर नीलम काफी समय से अलग रह रही थी। पुलिस को पता चला कि नीलम शुक्रवार को कासन इलाके में आई थी। जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो महिला पति गजेंद्र के साथ दिखी कासन में दिखी। जिसके बाद आरोपी से पूछताछ शुरू की गई तो सच सामने आ गया। पुलिस ने बताया कि गजेंद्र ने ही नीलम की हत्या की थी।

पुलिस की मानें तो गजेंद्र ने तेजधार हथियार से नीलम की हत्या कर दी थी और फिर शव को जंगल में फेंककर फरार हो गया। आखिर गजेंद्र ने पत्नी की हत्या क्यों की है, इसका कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस की मानें तो आपसी मनमुटाव के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया। लेकिन पुलिस ने जांच जारी रखी है, वहीं हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी खोजा जा रहा है। पुलिस ने इस घटना को लेकर मामला दर्ज करके आरोपी को जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *